PICS: शादी में ज़रूर आना, सलमान ने भेजा है कार्ड
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी है पर ऐसा लग रहा है कि पूरे देश में जश्न मन रहा है। मीडिया पागल हु्आ जा रहा है और कुछ है्ं जो इस बेगानी शादी में अब्दुल्ला हुए जा रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते से होना तय हुई है। आयुष शर्मा बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं उनके पिता अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में कद्दावर मंत्री हैं।
पढ़िए: अनोखी है शादी, मोदी घराती, राहुल हैं बाराती!
अर्पिता खान को सलीम खान और हेलेन ने गोद लिया है और वो अपने घर में अरबाज़ खान के बेहद करीब मानी जाती हैं। उनके दोस्तों की लिस्ट में कैटरीना कैफ शामिल हैं और इसके लिए कैट ने शादी में पहुंचने का कंन्फरमेशन भी दे दिया है।
पढ़िए: कौन हैं अर्पिता खान
PICS: कौन हैं सलमान के नए फैमिली मेंबर
वहीं शादी में शाहरूख आमिर ने भी जाने की बात कही है। करीना कपूर, करन जौहर, कमल हासन और साउथ के कई सितारे इस शादी में इन्वाइटेड। शादी फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद से होनी तय है और सलमान का मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट इस वक्त जगमगा रहा है।
पढ़िए: किस किस को इन्विटेशन लगाएगा तड़का
सलमान ने अर्पिता को वादा किया है कि उनकी शादी बिल्कुल किसी राजकुमारी की तरह होगी और वो अपना वादा पूरा कर रहे हैं, यकीन नहीं आता तो देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
