दीवाली पर साथ नजर आया सलमान खानदान, फोटोज देखकर आ जाएगी इस फिल्म की याद
Recommended Video

हर साल की तरह इस साल भी दीवाली काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट की गई और ऐसे में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था बॉलीवुड का खान परिवार। जी हां हम बात कर रहें है बॉलीवुड के सबसे लविंग और एक साथ रहने वाले सलमान खान के परिवार के बारे में और इस साल भी सभी एक साथ नजर आए है। गौरतलब है कि अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने घर पर एक बेहतरीन पार्टी का आयोजन किया था और इस मौके पर सलमान खान समेत उनका परिवार मौजूद था।
बता दें कि जो तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है उन तस्वीरों को देखकर आपको फिल्म हम साथ साथ हैं वाले परिवार की फीलिंग जरूर आएगी।

सभी इस मौके पर काफी ज्यादा खुश थे और सलमान खान के साथ उनकी दोनो मां और भाई और पिता एक साथ नजर आए। इन सबके अलावा जो अर्पिता की पार्टी में पहुंची वो थी जैकलीन फर्नांडीज और लूलिया वंतूर। फिलहाल आप देखिए दीवाली में सलमान खानदान की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











