Pics- अर्पिता खान के रिसेप्शन में जमकर नाचे शाहरुख..अजय भी मौजूद
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार करन जौहर के शो के दौरान कहा था कि मुझे रिश्ते बनाने तो आते हैं लेकिन मैं उन्हें संभाल नहीं पाता। अक्सर मैं कुछ ना कुछ ऐसा कर देता हूं कि लोग मुझसे दूर चले जाते हैं। मैं उन्हें मना नहीं पाता। लेकिन यूं लग रहा है कि एक बार फिर से शाहरुख अपने रुठे रिश्तों को मनाने में लग गये हैं और कामयाब भी हो रहे हैं।
हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान जिन्हें शाहरुख भी अपनी बहन मानते हैं की शादी के अवसर पर शाहरुख खान भी नज़र आए। हालांकि शाहरुख हैदराबाद नहीं पहुंच सके शादी में सम्मिलित होने लेकिन मुंबई में हुए सभी समारोहों में शाहरुख खान ने लेट ही सही लेकिन शिरकत की। शाहरुख खान कल रात मुंबई में हुए अर्पिता खान के रिसेप्शन पर भी पहुंचे।
शाहरुख खान के अलावा अजय देवगन, अमृता अरोड़ा, दिलीप कुमार, सायरा बानो आदि भी इस समारोह का हिस्सा बने। शाहरुख खान तो सलमान खान के साथ जमकर नाचे भी।


Click it and Unblock the Notifications