..................... Arpita Khan reaction over is Salman Khan invited for Katrina Kaif vicky kaushal wedding | क्या सलमान खान होंगे कैटरीना कैफ की शादी में शामिल? बहन अर्पिता खान का सामने आया रिएक्शन! - Hindi Filmibeat

क्या सलमान खान होंगे कैटरीना कैफ की शादी में शामिल? बहन अर्पिता खान का सामने आया रिएक्शन!

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि इस महीने दोनों शादी करे जा रहे हैं। विक्की व कैटरीना की शादी की गेस्ट लिस्ट पर भी लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कैटरीना कैफ की शादी और सलमान खान का नाम सामने न आए ये मुमकिन नहीं।

पिछले समय से लगातार ये कहा जा रहा है कि विकी कौशल व कैटरीना की शादी में सलमान खान नहीं जाएंगे। वहीं कुछ खबरें ये भी आईं कि कैटरीना की ओर से सलमान खान के परिवार को ऑफिशियल इनविटेशन भेजा गया है। अब इन खबरों पर सलमान खान की बहन व आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान ने रिएक्ट किया है।

Salman Khan

कैटरीना द्वारा सलमान खान के परिवार को औपचारिक आमंत्रण भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना ये भी था कि सलमान की बहनें अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री शादी में शामिल होंगी।

अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्पिता ने कैटरीना कैफ की शादी के निमंत्रण को लेकर कहा है कि "हमें शादी के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है।"

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के परिवार के एक करीबी नेन ये भी कहा है कि "परिवार को कोई आमंत्रण नहीं भेजा गया है। कैटरीना से न तो अलवीरा और न ही अर्पिता को शादी का कोई इनविटेशन मिला था। ये खबरें कि वे शादी में शामिल हो रहे हैं, झूठी हैं।" हालांकि इस तरह की खबरों पर अभी तक ऑफिशियल बयान किसी की ओर से भी सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X