#Hatke: अब ट्यूबलाइट नहीं....100 वाट का बल्ब हो गए हैं सलमान खान!
कबीर खान ट्यूबलाइट को लेकर धीरे धीरे माहौल बना रहे हैं। सलीम खान के बाद, अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी फिल्म देख ली है और इसकी जमकर तारीफ भी कर डाली है।
सलमान खान ईद पर धमाका करने वाले हैं ये तो सबको पता है लेकिन ये धमाका बेहद इमोशनल होने वाला है। हालांकि ये बात कबीर खान पहले ही कह चुके थे कि ट्यूबलाइट बहुत इमोशनल फिल्म है। लेकिन अब ये साबित हो रहा है और कबीर खान इस बात से काफी खुश हैं।
दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने हाल ही में ट्यूबलाइट देखी। फिल्म देखने के बाद ही उन्होंने ट्वीट किया कि ये बहुत इमोशनल फिल्म है। मैं रोती रह गई।

इस पर कबीर खान ने खुश होते हुए कहा। कि तुम जितने ज़्यादा आंसू बहाओगी उतनी ज़्यादा मुझे खुशी होगी। जिस पर अर्पिता का कहना था कि अगर ऐसा हो तो रोने के लिए बाल्टी लेकर जानी पड़ेगी।
कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट में सलमान खान के अलावा कोई और हीरो हो ही नहीं सकता था। क्योंकि बच्चों के साथ इतनी बेहतरीन केमिस्ट्री किसी एक्टर की नहीं दिख पाती जितनी सलमान की दिखती है।
सलमान खान बच्चों के फेवरिट हैं और बच्चे सलमान खान के फेवरिट है। और यही कारण हैं कि बच्चों के साथ सलमान खान स्क्रीन पर बेस्ट लगते हैं। उनके ट्यूबलाइट पार्टनर माटिन रे टंगू के बारे में बात करते हुए कबीर ने कहा कि हमने 1000 बच्चों में उसे ढूंढा।
वैसे सलमान और इमोशन्स की बात की जाए तो सलमान खान ने अपने 28 सालों के करियर में केवल पांच बार इमोशनल किया है!


Click it and Unblock the Notifications











