अर्पिता खान ईद पार्टी: सलमान खान करिश्मा कपूर का मूमेंट, कंगना रनौत की सरप्राइज़ एंट्री, शहनाज़ को किया ड्रॉप

ईद की रौनक अभी तक कम नहीं हुई और कल रात अर्पिता खान की ईद पार्टी की चर्चा अभी तक ज़ोरों पर है। इस पार्टी में सलमान खान और उनके साथ काम करने वाले सभी लोग शामिल हुए थे। पार्टी से कुछ तस्वीरें लोगों को खुश कर गईं तो कुछ चौंका गईं। जैसे कि इस पार्टी में करण जौहर शरीक हुए थे।

लेकिन पार्टी में करण जौहर के साथ हाल ही में अपने रिश्तों में खटास डाल चुके कार्तिक आर्यन भी शामिल थे। वहीं करण जौहर को खुले आम ज़लील करने का मौका ना छोड़ने वाली कंगना रनौत भी शामिल हुईं।

arpita-khan-eid-bash-inside-pics-shehnaaz-gill-with-salman-khan-salman-karisma-share-a-moment

कंगना रनौत को इस पार्टी में देखकर हर कोई दंग रह गया। लेकिन कयास लगाए गए चूंकि कंगना की फिल्म धाकड़ अब रिलीज़ होने वाली है तो वो इस तरह की पार्टियों का हिस्सा बनेंगी ही। देखिए इस पार्टी से कुछ शानदार तस्वीरें।

सितारों का जलवा

सितारों का जलवा

अर्पिता खान की इस ईद पार्टी में सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। जैकलीन फर्नांडीज़ जहां एक ऑफ व्हाईट आउटफिट में दिखाई दीं। वहीं दूसरी तरफ टीवी क्वीन एकता कपूर भी एक सफेद रंग की खूबसूरत पोशाक में दिखीं। पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ इस पार्टी में पहुंचे वहीं सोनाक्षी सिन्हा, अपनी आने वाली फिल्म XXL की को स्टार हुमा कुरैशी के साथ नज़र आईं।

अफवाहों पर विराम

अफवाहों पर विराम

काफी समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ब्रेकअप की खबरें काफी ज़ोर शोर से सुनाई दे रही थीं लेकिन अर्पिता खान की पार्टी में सिद्धार्थ और कियारा साथ ही आए और एक साथ नज़र आए।

कंगना ने चौंकाया

कंगना ने चौंकाया

इस पार्टी का सबसे अद्भुत नज़ारा था कंगना रनौत का इस पार्टी में शामिल होना। कंगना रनौत ना सिर्फ इस पार्टी में शामिल हुईं बल्कि उन्होंने मीडिया को भी जमकर तस्वीरें दीं।

करिश्मा कपूर के साथ सलमान

करिश्मा कपूर के साथ सलमान

पार्टी से करिश्मा कपूर और सलमान खान की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में सलमान और करिश्मा बातों में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे हिट जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साथ में अंदाज़ अपना अपना, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

खूबसूरत जोड़े

खूबसूरत जोड़े

वहीं इस पार्टी में खूबसूरत कपल्स ने भी चार चांद लगाए। रितेश देशमुख - जेनेलिया डीसूज़ा जहां हमेशा की तरह सबसे प्यारे नज़र आए वहीं रणवीर सिंह को फैन्स ने उनके बीच स्टाईल आउटफिट के लिए ट्रोल किया गया।

जमकर हुई मस्ती

जमकर हुई मस्ती

पार्टी में सभी सितारे जमकर मस्ती करते नज़र आए। वहीं पार्टी में उमर रियाज़ के नए गाना ईद हो जाएगी मुस्कुरा दीजिए बजता सुनाई दिया।

भूल भुलैया जोड़ी

भूल भुलैया जोड़ी

भूल भुलैया 2 की जोड़ी कियारा आडवाणी और तबू भी एक साथ पोज़ करती नज़र आईं। इस पार्टी में कार्तिक आर्यन भी शरीक हुए थे। इस समय ये तीनों स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

सुनील ग्रोवर - शहनाज़ गिल

सुनील ग्रोवर - शहनाज़ गिल

पार्टी में सुनील ग्रोवर और शहनाज़ गिल भी दिखाई दिए। शहनाज़ गिल तो सलमान खान को अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले गईं और मीडिया से बातचीत करती नज़र आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X