CONGRTAS: 'खान' परिवार में आया नया सदस्य.. मामा बन गए सलमान खान.. देखें PIC
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की बहन अर्पिता खान मां बन गई हैं। अर्पिता खान ने बेटे को जन्म दिया है। पूरा खान परिवार इस जूनियर के आने की खुशियां मना रहे हैं। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने अपने बेटे का नाम आहिल रखा है।

आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की और बताया की बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। बता दें, साल 2014 में अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने ग्रैंड तरीके से शादी की थी, जहां पूरा बॉलीवुड परिवार जमा हुआ था। कोई शक नहीं सलमान खान की बहन होने की वजह से अर्पिता खान भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं।
ALERT: शाहरूख खान की 'रईस' से 'सुल्तान' सलमान परेशान.. लेकिन क्यों!
बहरहाल, अर्पिता ने घर में नन्हें मेहमान ने कदम रखा है और हम उन्हें इस खुशी की बधाई देते हैं। यहां तस्वीर में आप नन्हें आहिल को देख सकते हैं। दादी, दादा और अपने परिवार के घिरा यह नन्हा खान काफी क्यूट है। खैर, हमें इंतजार है कब सलमान खान इस जूनियर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हैं।
काफी समय से खान परिवार में तकरार की खबरें आ रही थी। लिहाजा, शायद इस नन्हें कदम की वजह से पूरे परिवार वापस साथ आने और खुशियां सेलिब्रेट करने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications
