प्रियंका के घर पहुंची सलमान की बहन अर्पिता, बॉलीवुड के सितारों ने भी दी मुबारकबाद
Recommended Video

आज सुबह से ही बात की जाए प्रियंका चोपड़ा के रोके की तो अभिनेत्री और निक जोनस के रोका सेरेमनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। दोनों की सगाई की खबरें पहले ही जबरदस्त तरीके से छाई हुई थीं। वहीं अब दोनों को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। खबर है कि सलमान खान प्रियंका से काफी ज्यादा नाराज है और वो इस फंक्शन में नहीं आएंगी।
हालांकि उनकी चहेती छोटी बहन अर्पिता खान प्रियंका के रोके में पहुंच चुकी है और काफी खुश भी नजर आ रही है। ये तो सभी जानते है कि दोनो के बीच में काफी अच्छी दोस्ती है..

जिसका फर्क सलमान के नाराज हो जाने के बाद भी नहीं देख रहा है। इसके अलावा बात करें तो शुभकामनाओं की तो बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और प्रियंका के दोस्त भी भी इसमें शामिल है।
लगातार उनको मुबारकबाद दी जा रही है जिसमें.. ऋतिक रोशन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसे बड़े नाम शामिल है। बता दें कि कल से ही चर्चा थी कि दोनो की कल मंगनी की पार्टी और रोका सेरेमनी है।
इस मौके पर कई लोग मौजूद होगें और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के अभिनेताओं के नाम शामिल है। फिलहाल देखना ये है इस मौके पर कौन कौन शामिल होता है।


Click it and Unblock the Notifications












