..................... Sonakshi Sinha को अर्पिता ने कहा भाभी, फिर डिलीट किया पोस्ट Arpita called Sonakshi Sinha sister-in-law, then deleted the post, Zaheer Iqbal's secret revealed! - Hindi Filmibeat

Sonakshi Sinha को अर्पिता ने कहा भाभी, फिर डिलीट किया पोस्ट, खुल गई जहीर इकबाल की पोल!

sonakshi sinha, zaheer iqbal

सोनाक्षी सिन्हा का नाम काफी समय से नोटबुक स्टार जहीर इकबाल के साथ जुड़ रहा था। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा उनको डेट कर रहीं हैं ऐसी कई खबरें सामने आईं थीं और लोगों के मन में इसको लेकर कई तरह के सवाल थे।

अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने कुछ ऐसा बता दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल अर्पिता खान शर्मा ने दोनों के रिश्ते को लेकर पुष्टि की है और ये बात तेजी से चर्चा में है। बता दें कि अर्पिता ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने सोनाक्षी को "भाभी" कहा था।

ये स्टोरी चर्चा में आने लगी और तभी अचानक गायब हो गई, जी हां.. इस स्टोरी को अर्पिता के द्वारा डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद से चर्चे होने लगे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इसके अलावा अर्पिता ने कई और तस्वीरें साझा की हैं जिनमें हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की कई तस्वीरें है और यहां पर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को करीब से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि इन दोनों की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन अभी तक नहीं आया है लेकिन आने वाले समय में क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा लगातार अपनी कुछ फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि वो इस साल कुछ बड़ा करने वाली हैं।

इसके अलावा अगर सलमान खान दबंग 4 बनाते हैं तो इसमें फिर से सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैँ। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बात करें जहीर इकबाल की तो वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और कहा जा रहा है कि वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स करने वाले हैं। हालांकि वो इसको लेकर काफी सीरियस हैं और स्क्रिप्ट की तलाश में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X