अर्पिता, अलवीरा और सलमा खान ने किया 'बप्पा' का स्वागत, सलमान हुए बुरी तरह से ट्रोल

arpita khan, salma khan

सलमान खान का परिवार सेक्युलर विचारधारा के लिए जाना जाता है और हर साल गणपति के मौके पर उनके घर में गणेश जी की मूर्ति रखी जाती है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप चौंकने वाले हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर में गणपति बप्पा आए हैं और इसका स्वागत करने के लिए अर्पिता, अलवीरा खान अग्निहोत्री और सलमान खान की मां सुशीला चरक (सलमा खान) मौजूद थीं। वीडियो में आप देखेंगे कि बप्पा की मूर्ति घर के बाहर है और कोई नारियल फोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

इसके बाद सलमान खान की दोनों बहनें और मां आती हैं। सलमा खान को इस दौरान तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का रिएक्शन भी सामने आए हैं। Voompla ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है,

''गणपति बप्पा मोरया! सलमान की मां सुशीला चरक अपनी बेटियों अर्पिता और अलवीरा के साथ! बप्पा का स्वागत करने के लिए परिवार के बाहर निकलने का दृश्य।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और एक ने लिखा, ''काश सलमान का नाम सैलेश होता अरबाज का नाम अरिजीत सोहेल का नाम सोहम होता और इनके पापा का नाम सलीम नहीं सतीश होता तो बोहत अच्छा होता।

ऐसे लोग हमारे मुस्लिम वर्ग से बाहर तो होते।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''यार मुस्लिम...आए मुंबई के लोग किस दुनिया में जीते हैं।'' एक ने लिखा, ''हम हिंदू राष्ट्र बोले, ये मुस्लिम लोग सनातन स्वीकार कर रहे हैं।'' इस तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: arpita khan salma khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X