अरुणा की जगह 'मायका' में शोमा
जी टी वी पर प्रसारित हो रहे 'मायका' शो में अब अरुणा इरानी की जगह शोमा आनंद दिखाई देंगी.6 दिसम्बर से ही आप अरुणा की जगह शोमा को देख सकेंगे.
गौरतलब है की अरुणा अपने शो 'नागिन' को लेकर इतनी व्यस्त हैं कि 'मायका' के लिए समय ही नहीं निकल पा रही हैं. इसी के चलते सर्व सम्मति से शोमा आनंद को लिया गया है.
शोमा इस से पहले कई फिल्मों और बहुचर्चित कार्यक्रम 'हम पाँच' में भी काम कर चुकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि वो भी उतनी ही बुरी सास बन पाएँगी जितनी बुरी अरुणा हैं.


Click it and Unblock the Notifications