सांपो की देखभाल करनी पड़ रही है अरुणा इरानी को
अरुणा इरानी जी के लिए शो नागिन का निर्माण कर रही है, जिसकी कथावस्तु नागिन व सांपो के इर्द गिर्द घूमती है. लेकिन यह शो अरुणा इरानी के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है. उन्हें जहां शूटिंग के समय सांपो की सेहत और बीमारी का ख्याल रखना पड़ रहा है, वहीं जानवरों की संस्था एनिमल वेल्फेयर एसोसिएशन भी सांपो पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कमर कसकर खडी़ है. इसके अलावा सेट पर सांपो को देखकर यूनिट के सदस्यों और कलाकारों को जो डर के मारे सांप सूंघ रहा है, वह अलग है.
बताया जाता है कि कई टीवी शो में नकली जानवरों और स्पेशल इफेक्ट का उपयोग कर शूटिंग की जाती है लेकिन अरूणा इरानी असली सांपो के साथ शूटिंग कर रही हैं. इस वजह से उन्हें पशु संरक्षण संस्था की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. यही वजह है कि सांपो के स्वास्थय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. शूटिंग से पहले पशु चिकित्सक सांप को देखता है कि कहीं सांप किसी बीमारी से तो पीडि़त नहीं हो गया है.
ज्ञात हो कि इस शो में मुख्य भूमिका संयातनी घोष कर रही है, जो कि इच्छाधारी नागिन बनी है. वह एक परिवार से अपना बदला लेना चाहती है लेकिन जब उसे किसी से प्यार हो जाता है तो वह उससे विवाह कर लेती है. इसमें इच्छाधारी नागिन के प्यार और जिंदगी के मकसद के बीच भावुकतापूर्ण कहानी को पिरोया गया है.


Click it and Unblock the Notifications