लोकसभा चुनाव 2019- जब अर्णब गोस्वामी ने सनी देओल को कह दिया सनी लियोन, वीडियो VIRAL
Recommended Video
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की घोषणा जारी है। लिहाजा, घर से लेकर नुक्कड़, बाजार और मीडिया में भी इसकी चर्चा की जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सनी लियोन का ट्रेंड करना थोड़ी हैरानी वाली होती है। बता दें, दरअसल पॉपुलर टेलीविजन एंकर अर्णब गोस्वामी ने गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल की जगह सनी लियोन का नाम ले लिया। जाहिर है इसके बाद अर्णब को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के रुझान बताते हुए उत्साहित अर्णब गोस्वामी ने गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल का जिक्र करते हुए उन्हें सनी लियोनी कह दिया। यह एक अचानक से हुई भूल थी.. लेकिन मजेदार बात यह हुई कि खुद सनी लियोनी भी ट्विटर पर उनकी चुटकी लेने आ गईं।

सनी लियोन ने फटाक से ट्विट कर पूछा- मैं कितनी सीटों से आगे चल रही हूं? फिर क्या था.. सनी लियोन का यह ट्विट भी वायरल होने लगा। नीचे आप अर्णब गोस्वामी का वीडियो देख सकते हैं, जहां उन्होंने सनी देओल को सनी लियोन कह डाला।


Click it and Unblock the Notifications