अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर आधी रात को जानलेवा हमला- बॉलीवुड कलाकारों का रिएक्शन

By Staff

टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। अर्णब ने बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, अनुपम खेर, अशोक पंडित से लेकर निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अर्णब गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है और बताया कि बाइक सवार गुडों ने हमला उस वक्त किया, जब वे अपने घर से मजह 500 मीटर की दूरी पर थे। हमले के वक्त अर्णब गोस्वामी की पत्नी भी उस कार में मौजूद थीं। फिलहाल दोनों ठीक हैं।

anupam kher

हमले के दौरान गुंडों ने कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की, जब उनसे शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने पूरे कार पर स्याही फेंक दी। हमले के तुरंत बाद अर्णब के सुरक्षाकर्मियों ने उन गुडों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्‍टेशन पर आइपीसी की धारा 341 और 504 के तहत एफआइआर दर्ज की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X