हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म "आर्मी ऑफ द डेड" का ट्रेलर हुआ रिलीज
ज़ैक स्नायडर की ज़ोम्बी फिल्म "आर्मी ऑफ़ द डेड" का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। खास बात है कि इस फिल्म के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी हॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। ट्रेलर में हुमा कुरैशी की झलक देखी जा सकती है। फिल्म में उनके किरदार का नाम गीता है लेकिन क़िरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
ट्रेलर में हम देख सकते है कि डेव बॉतिस्टा ( Dave Bautista ) को लास वेगास स्ट्रिप के नीचे से 200 मिलियन डॉलर लूटने के लिए हायर किया जाता है। यह ट्रेलर काफी दिलचस्प है।

बता दें, "आर्मी ऑफ़ द डेड" साल 2004 में आई फिल्म 'डॉन ऑफ़ द डेड' ( Dawn Of The Dead) का सीक्वल है। इस फ़िल्म को भी जैक स्नायडर ने ही बनाया था। इसके बाद से हॉलीवुड में कई जॉम्बी- थ्रिलर फिल्में बन चुकी हैं।
वहीं, हुमा भारत की बात करें तो, वो बॉलीवुड की बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक परर्फोमेंस दिये हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। हुमा के लिए निश्चित रूप से फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का हिस्सा बनना एक अच्छे प्रोजेक्ट में से एक होगा।
इसके अलावा फिलहाल वो अक्षय कुमार के सात फिल्म 'बेल बॉटम' में भी नजर आने वाली हैं। बेल बॉटम 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications