..................... आर्मी कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को लिखा खत कोविड फैसिलिटी के लिए मांगी मदद Army commanding officer writes help letter to sonu sood for covid facility equipment - Hindi Filmibeat

आर्मी कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद से खत लिखकर मांगी मदद, थमा दी कोरोना सुविधाओं की पूरी लिस्ट

By Filmibeat Desk

सोनू सूद का नाम इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह एक ही है, जिस तरह वह लोगों की मदद करते हैं। सोनू सूद से सहायता मांगने में कोई पीछे नहीं है। फिर चाहे वो स्टार हो या फिर आम आदमी। इस बीच आर्मी कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को खत लिखकर कोरोना वायरस की सुविधा से जुड़ी मदद मांगी है।

एक कमांडिंग अफसर की तरफ से बॅालीवुड स्टार सोनू सूद कोविड-19 सुविधा के लिए उपकरण खरीदने ने मदद की गुहार लगाई गई है। एक अखबार की खबर अनुसार बटालियन के सीओ की तरफ से फिल्मस्टार सोनू सूद को पत्र लिखा गया है।

Sonu Sood,

जैसलमेर में तैनात एक इन्फेंट्री बटालियन के कमांडिंग अफसर ने खत लिखकर सोनू सूद से कोविड सुविधाओं के लिए उपकरण मुहैया कराने में मदद की अपील की है। ये खत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनू सूद से की गई इसकी मांग

सोनू सूद से की गई इसकी मांग

इस खत में लिखा है कि उन्हें कुछ सुविधाओं की जरूरत है। इसमें आईसीयू बेड, 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, 10 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर , एक एक्स रे मशीन और दो 15 KVA जनरेटर।

सोनू सूद ने कहा कि अति उत्साह में लिखा है

सोनू सूद ने कहा कि अति उत्साह में लिखा है

हालांकि इस पर दिल्ली के सेना के मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि सोनू सूद को खत लिखा गया है। लेकिन अधिकारी ने कहा है कि इस खत तो अति उत्साह में लिखा गया है।

अधिकारी ने बताया हमारे पास है सुविधा

अधिकारी ने बताया हमारे पास है सुविधा

अधिकारी ने ये भी कहा है कि सेना ने कई कोविड अस्पताल स्थापित किए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानकर में आज 50 बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित और संचालित किया गया है।

सोनू सूद ने जारी की मदद

सोनू सूद ने जारी की मदद

आपको बता दें कि सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करवा रहे हैं। सोनू सूद एक दिन में हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में एक महिला को ब्लैक फंगस से पीड़ित होने पर इंजेक्शन फ्लाइट से मुंबई से जयपुर भेजवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X