तनीषा से दूर नहीं रह पा रहे हैं अरमान, पर कर रहे हैं कोशिश!
वैसे ये बात हुई 6 दिसंबर के एपिसोड के दौरान। जब तनीषा और अरमान दोनों बाहर गार्डन एरिया में बैठे एक दूसरे से बातें कर रहे थे। अरमान तनीषा से कह रहे थे कि उन्हें बुरा लगता है जब उन्हें कोई बुड्डा कहकर बुलाता है। ये गलत है और ऐसा नहीं करना चाहिए। वो अभी तो सिर्फ चालिस साल के ही हैं। बुड्ढे तो लोग 50-60 साल में होते हैं। ऐसे में कोई उन्हें अगर इस उम्र में बुड्ढा बोलता है तो ये उन्हें हर्ट करता है। तनीषा भी अरमान को चिढ़ाने के लिए गाना गाती हैं मैं क्या करुं राम मुझे बुड्डा मिल गया। फिर वो जब अरमान के गले लगती हैं तो अरमान उन्हें कहते हैं कि तनीषा जी आप क्या भूल गयी हैं कि घर में चारों तरफ कैमरे हैं।
अऱमान ने तनीषा से ये भी कहा कि उन्हें सोच समझकर बर्ताव करना चाहिए। ये सही नहीं है। हम वैसे तो कुछ गलत नहीं कर रहे हैं और ना मैं कुछ गलत होने दूंगा। तनीषा और अरमान दोनों आजकल थोड़ी कोशिश कर रहे हैं कि वो एक दूसरे के ज्यादा करीब ना रहें। लेकिन दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार और केयर उन्हें दूर रहने नहीं देती। बिग बॉस 7 के घर में इस बात कई जोड़ियां बनी हैं। लेकिन देखना ये है कि बाहर आने के बाद इनमें से कितनी जोड़ियां सलामत रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












