"पजामा टी शर्ट पहनोगी तो कहां से पति प्यार करेगा, नाईटी पहनो और..." बीवी को एक्टर ने लगाई लताड़
Armaan Malik Comment On Payal Kritika Dress: यूट्यूबर अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक अपने फैमिली अपडेट्स को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब अरमान मलिक ने अपनी पत्नियों को लेकर व्लॉग में ऐसे कमेंट किया है कि उनकी काफी आलोचना हो रही है। व्लॉग में अरमान मलिक पायल और कृतिका को लेकर ऐसी बातें कर रही है जिन्हें हर कोई काफी अपमानजनक बता रहे हैं।

लोअर टीशर्ट नहीं नाइटी पहनो
ये कमेंट पायल और कृतिका के ड्रेसिंग सेंस को लेकर शुरू हुआ और तलाक की धमकी तक पहुंचा। शेयर किए गए वीडियो में अरमान मलिक यह शिकायत करते नजर आए कि पायल के लिए उन्होंने नई नाइटी खरीदी थी, इसके बावजूद उन्होंने सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनी थी। पायल ने कहा कि वो उनके बच्चे को दूध पिलाती हैं। अरमान ने जवाब दिया, 'मैं रोज नहीं ले आउंगा। पहनके दिखा तो मुझे...कह देते हो कि भाई हमारा पति प्यार नहीं करता हम तो ऐसे ही हैं। लोअर टी-शर्ट में घूमोगे पति कहा प्यार करेगा।'
यूजर्स सुना रहे हैं भली बुरी
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अरमान की बातों की आलोचना की। एक ने कहा, 'वह हमेशा पायल की बुराई करते हैं और कृतिका का पक्ष लेते हैं।' दूसरे ने कहा, 'तो क्या प्यार सिर्फ लुक और कपड़ों पर निर्भर करता है?' एक कमेंट में लिखा था, 'इसकी सोच ही कितनी खराब है, कैसा पति है यह?' एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'खुद टी-शर्ट पहने हुए हैं और ऐसी बातें कर रहे हैं, क्या हिम्मत है।' एक और यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि इसे नॉर्मल क्यों माना जाता है।'
ट्रोल होती रहती है मलिक फैमिली
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरमान मलिक अकसर ही बीवियों पर भद्दे कमेंट करने को लेकर खबरों में और ट्रोल्स के हत्थे चढ़ जाते हैं। तीनों की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस में भी इस तीनों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।


Click it and Unblock the Notifications