गर्लफ्रेंड आशाना संग शादी के बंधन में बंधे अरमान मलिक, शेयर कीं खूबसूरत वेडिंग PHOTOS

Armaan malik tied knot with girlfriend Aashna Shroff: सिंगर अरमान मलिक अपनी गायकी के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि अरमान मलिक ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया था। 28 अगस्त को उन्होंने सगाई की थी। वहीं अब नए साल की शुरुआत में उन्होंने सात फेरे भी ले लिए हैं।
शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
जी हां, हाल ही में अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो खुशी से झूम उठे हैं। वायरल हो रहीं अरमान और आशना की वेडिंग फोटोज में देख सकते हैं कि आशना खूबसूरत लाल लहंगे में नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप और लाइट ज्वैलरी में आशना बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।
एक दूजे के हुए आशना और अरमान
वहीं अरमान मलिक पीच कलर की शेरवानी पहने दिख रहे हैं। दोनों अपने आउटफिट से ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि पहले तो अरमान आशना को देखकर एक्साइटेड होते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह वरमाला के बाद पोज देते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वह खुशी से अशाना को वरमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों की तरह अन्य तस्वीरें भी आपका दिल जीत लेंगी।
अरमान की वेडिंग फोटोज पर कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही अरमान कैप्शन में लिखते हैं- तू ही मेरा घर। बता दें कि अरमान की तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया। वहीं दूसरे यूजर ने बधाई देते हुए लिखा- शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें हैं नजर ना लगे।


Click it and Unblock the Notifications