अरमान मलिक ने रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड संग की सगाई, भरी महफिल में कपल ने किया लिपलॉक

Armaan Malik

Armaan Malik: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर अरमान मलिक के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ये खास वीडियो और फोटोज अरमान मलिक की सगाई के हैं। अरमान मलिक ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज से अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ सगाई कर ली है।

अरमान मलिक से रोमांटिक अंदाज में की सगाई-

सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से आफिशियली सगाई कर ली है। कपल ने 22 अक्टूबर को एक दूसरे को अंगूठी पहना अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है, जिसकी तमाम वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर कपल का जो वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि, कपल एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में एक सॉफ्ट म्यूजिक चल रहा है। फैमिली और फ्रेंड्स कपल के लिए हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में पहले अरमान अपनी लेडी लव आशना को अंगूठी पहनाते हैं। जिसके बाद आशना सिंगर को रिंग पहनाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर दोनों एक दूसरे को गले लगाकर भरी महफिल में किस करते भी दिखाई दिए हैं। फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

सगाई के दौरान बेहद प्यारे दिखे कपल-

सगाई के दौरान कपल काफी प्यारे दिख रहे थे। इस दौरान आशना प्रिंटिट ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में आशना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं, अरमान भी ग्रे सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X