बाहर आते ही बदल गई तनीषा, अरमान के साथ अफेयर से किया इंकार, कहा वो सिर्फ अच्छे दोस्त

खबरें ये भी आई की तनीषा का परिवार अरमान के साथ उनकी नजदीकियों ने नाराज है। ऐसे में घर के बाहर आते ही तनीषा ने अरमान के साथ अपने सारे संबंध खत्म करते हुए उन्हें सिर्फ अपना दोस्त बताया है। फिनाले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तनीषा से जब अरमान के साथ उनके संबंध के बारे में पूछा गया तो वह नाराज हो गईं। तनीषा ने कहा कि अरमान मेरे मित्र है। उ न्होंने इस बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अरमान बिग बॉस के घर में मेरा सहारा रहे हैं। जहां तनीषा अरमान के साथ संबंधों से इंकार करती रही तो वहीं शो की विजेता गौहर खान ने कहा कि घर में मैं थी और मैं कह सकती हूं कि अरमान और तनीषा एक दूसरे से प्यार करते हैं, और एक दूसरे को महत्व देते हैं और इज्जत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











