अरमान जैन Wedding: देवर की कॉकटेल पार्टी में पहुंची आलिया, करीना ने भी उड़ाए होश
नीतू कपूर, बेटे रणबीर और होने वाली बहू आलिया भट्ट के साथ, अपनी ननद रीमा जैन के बेटे की शादी की कॉकटेल पार्टी में पहुंची। और एक बार फिर आलिया - रणबीर को एक साथ देखकर सबकी नज़रें उन पर ही टिकी रह गईं।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर और उनका परिवार, अरमान की शादी और बाकी के फंक्शन में शरीक नहीं हो पाया क्योंकि पूरा परिवार दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर की देखभाल कर रहा था। लेकिन आज सबने ये कसर पूरी कर दी।

रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी में तो बॉलीवुड सितारों ने रौनक लगाई ही थी। अरमान ने शादी के बाद अपनी और पत्नी अनीसा के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए सबको धन्यवाद भी दिया था।
वहीं नीतू कपूर ने भी अनीसा और अरमान की एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए बहू अनीसा का परिवार में स्वागत किया था। अरमान की बहनें करीना और करिश्मा भी इस शादी को पूरी तरह इंजॉय करती दिखीं।
यहां देखिए रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications













