रणबीर हमेशा उड़ाते था मेरे मोटापे का मजाक- अरमान

Armaan Jain Says Ranbeer always made fun of his
कपूर खानदान से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टरों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हुआ है अरमान जैन का। हालांकि इनके नाम में कपूर नहीं है लेकिन अरमान का कपूर खानदान से काफी करीबी रिश्ता है। अरमान की मां का नाम है रीमा कपूर जो कि राज कपूर की छोटी बेटी हैं और इस नाते अरमान जैन, रणबीर कपूर, करीना कपूर व करिश्मा कपूर के कजिन भाई लगते हैं। अरमान जैन अपनी पहली फिल्म लेकर हम दीवाना दिल को लेकर काफी उत्साहित हैं और उससे भी ज्यादा उन्हें इस बात से खुशी मिलती है कि वो टैलेंटेड कपूर खानदान के बेटे के नाम से पहचाने जाते हैं।

अरमान ने हाल ही में लेकर हम दीवाना दिल के इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि उन्हें रणबीर कपूर, राज कपूर या अपने किसी मामा के साथ अपने बचपन की कोई स्पेशल याद तो नहीं याद है लेकिन उन्हें याद है कि वो करीब 108 किलो के हुआ करते थे और उस वक्त रणबीर कपूर उन्हें बहुत चिढ़ाते थे। वो उन्हें हमेशा कहते थे कि अपना वजन कम कर। लेकिन जब फिल्मों में आने का फैसला अरमान ने किया तो उन्होंने अपने वजन को कम करने में काफी मेहनत की। कपूर खानदान के बारे में बात करते हुए अरमान कहते हैं कि जब भी कपूर खानदान साथ में बैठता है तो सभी मिलकर खाने की ही बात करते हैं। काम की बहुत ही कम बात होती है।

जहां तक बात है टिप्स की तो अरमान ने कहा कि काम की बातें घर में बहुत ही कम होती हैं। कपूर खानदान में सबसे ज्यादा वो इंसपायर है अपने नानाजी यानी राज कपूर से। जिनकी फिल्म मेरा नाम जोकर देखते देखते ही वो बड़े हुए हैं। अरमान ने बताया कि वो बचपन से ही चाहते थे कि वो लोगों को हंसाएं उन्हें एंटरटेन करें। कभी कभी तो उन्हें लगता था कि वो जोकर ही बन जाएं। अरमान का कहना है कि कपूर खानदान का होने के नाते लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और वो पूरी कोशिश करेंगे कि उन उम्मीदों पर खरे उतरें।

लेकर हम दीवाना दिल को प्रमोट करने में कपूर खानदान भी अरमान का पूरा साथ दे रहा है। फिल्म के म्यूसिक लॉंच पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर शामिल हुईं और हाल ही में रणबीर कपूर ने अरमान के साथ मिलकर मुंबई के एक मॉल में फुटबॉल मैच भी खेला। देखते हैं कपूर खानदान ने इस बार बॉक्स ऑफिस को जो नया एक्टर दिया है वो क्या कमाल दिखाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X