..................... Armaan and Aditya was fighting and arguing | आदित्य पंचोली और अरमान में झगड़ा - Hindi Filmibeat

आदित्य पंचोली और अरमान में झगड़ा

By Staff

Armaan Kohali
रवि किसन की जन्मदिन की पार्टी का उस समय मजा किरकिरा हो गया, जब पार्टी में आदित्य पंचोली और अरमान कोहली में झगड़ा होने लगा. इससे पूरी पार्टी में अफरा-तफरी मच गई और बडी मुश्किल से दोनो को अलग कर शांत करवाया जा सका.

आदित्य पंचोली और अरमान कोहली किसी समय अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में उनके संबंध खराब हो गये और दोनो एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं. लेकिन दोनो रवि किसन के अच्छे दोस्त हैं. रवि किसन ने मुंबई उपनगर के एक नाइटक्लब में अपने जन्मदिन की पार्टी रखी.

इसमें पहले तो आदित्य पंचोली आये और रवि किसन के साथ डांस फ्लोर पर नाचने लगे. इसके थोडी देर बाद ही अरमान कोहली भी आ गये. इसके बाद जब आदित्य और अरमान का आमना-सामना हुआ तो उनके पुराने घाव फिर हरे हो गये और वे आपस में जोर-जोर से चिल्लाते हुए झगड़ने लगे.

इससे पार्टी में मौजूद सभी मेहमान हैरान रह गये. उनके झगडे को देखकर बज रहा संगीत भी तुरंत बंद करा दिया गया. राज सिप्पी और रवि किसन ने उन्हें काफी समझाया और झगड़े को शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद आदित्य और अरमान ने अपना झगड़ा समाप्त कर लिया और पार्टी में फिर वही पुराना रंग जम गया.

पार्टी में गणेश आचार्य, कुशल पंजाबी, दीपशिखा, पूरबी जोशी, अंजू महेंद्रु, मेघना नायडु, संभावना सेठ, नंदिनी जुमानी, मनोज बाजपेई, मामिल और बाबी डार्लिंग आदि रवि किसन की जन्मदिन की पार्टी की शोभा बढ़ा रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X