प्रीती के गवाह बनेंगे सचिन के बेटे अर्जुन!

इसके अलावा बड़ी खबर ये है कि प्रीती जिंटा के इस केस में अर्जुन तेंदुलकर को गवाह बनाया जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और खबर के अनुसार जिस दिन आपीएल मैच के दौरान प्रीती जिंटा और नेस वाडिया के बीच झगड़ा हुआ था तो उस वक्त अर्जुन भी वहां पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार उन्हें सूत्रों से खबर मिली है कि अर्जुन ने नेस वाडिया को रोकने की भी कोशिश की, कि उन्हें इस तरह से प्रीती से बर्ताव नहीं करना चाहिए। लेकिन नेस वाडिया ने उल्डा अर्जुन को ही गालियां देनी शुरु कर दीं। हालांकि इस खबर का कोई पुख्ता सबूत नहीं मौजूद है और अभी तक इसकी पुष्टी भी नहीं की गयी है।
तेंदुलकर परिवार की तरफ से इस मामले पर बोलने से इंकार किया जा चुका है। प्रीती जिंटा भी जल्द ही मुबई की सरजमीं पर होंगी क्योंकि पुलिस द्वारा प्रीती को 19 तारीख को मुंबई में हाजिर होने के लिए कहा गया था। अब प्रीती के भारत वापस आने के बाद ही इस खबर को लेकर सारी सच्चाई सामने आएगी। हालांकि प्रीती ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये लोगों को कहा है कि उनके केस के अलावा भी काफी मुद्दें हैं जिनपर ध्यान दिया जाना चाहिए।
कुल मिलाकर प्रीती भी अपने इस केस को लेकर ज्यादा बातें बाहर नहीं बोलना चाहती हैं। देखते हैं इंडिया आने के बाद प्रीती मीडिया से किस तरह से रुबरु होती हैं और क्या सचिन तेंदुलकर इस मुश्किल घड़ी में प्रीती का साथ देने के लिए अपने बेटे को आगे लाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











