Arjun Tendulkar का ससुराल है बड़ा कलेशी, मंगेतर सानिया के दादा ने बेटे के खिलाफ करवाया धोखाधड़ी का केस

Arjun Tendulkar In Laws Controversy: पूर्व क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सानिया मशहूर मुंबई बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सगाई का प्रोग्राम बेहद प्राइवेट रखा गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।
कौन हैं रवि घई?
रवि घई, ग्रेविस ग्रुप (Graviss Group) के मालिक और प्रमुख हैं। यह कंपनी हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में काम करती है। वे मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल होटल से जुड़े हुए हैं और द ब्रुकलिन क्रीमरी (The Brooklyn Creamery) ब्रांड के भी मालिक हैं।
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के होटल एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद, रवि घई ने 1967 में अपने पिता इकबाल कृषन घई का कारोबार संभाला। उन्होंने क्वालिटी आइसक्रीम और नटराज होटल (जो अब इंटरकॉन्टिनेंटल है) शुरू किया और सार्क देशों में बास्किन-रॉबिन्स फ्रेंचाइज भी लाए। फिलहाल वे ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं और अन्य कंपनियों जैसे क्वालिटी रियल एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड और परफेक्ट लाइवस्टॉक एलएलपी में भी ऊंचे पद पर हैं।
परिवार में विवाद और आरोप
हाल ही में रवि घई ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके बेटे गौरव घई ने उनके सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल किया, धोखाधड़ी की और कैंसर के इलाज के दौरान उनका मासिक भत्ता भी बंद कर दिया।
रवि घई का कहना है कि इलाज से लौटने के बाद, उनके बेटे गौरव और बहू सुनीता ने उनसे कई कागजों पर दस्तखत करवाए। उस समय उन्होंने कोई शक नहीं किया, लेकिन बाद में उनके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने बताया कि गौरव खुद को कंपनी का चेयरमैन घोषित कर चुका है और बिजनेस का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले चुका है।
उन्होंने कहा - "जनवरी 2025 से मुझे गौरव ने कोई पैसा नहीं दिया। पूछने पर उसने कहा कि 'थोड़ा इंतजार करो'। लेकिन अप्रैल तक भी मुझे पैसे नहीं मिले। तब मुझे असली स्थिति का पता चला।"
अर्जुन तेंदुलकर और रवि घई की संपत्ति
अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 21 करोड़ (लगभग 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है, जो IPL और घरेलू क्रिकेट से आई है। वहीं, रवि घई की व्यक्तिगत या पारिवारिक नेट वर्थ का कोई आधिकारिक आंकड़ा अवेलेबल नहीं है, लेकिन वे कई होटलों, आइसक्रीम ब्रांड और फूड बिजनेस के मालिक हैं, जिनमें सार्क देशों में बास्किन-रॉबिन्स का ऑपरेशन भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











