रॉय में 'मर्द' लगे हैं रणबीर कपूर- अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर व जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म रॉय जल्द ही रिलीज होने वाली है। रॉय के प्रमोशन्स के दौरान अर्जुन रामपाल रणबीर कपूर की काफी तारीफ करते हुए दिखे। हालांकि अभी तक रणबीर कपूर रॉय के प्रमोशन के लिए आगे नहीं आए हैं लेकिन अर्जुन ने ये बात साफ कर दी है कि रणबीर फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन व रणबीर इससे पहले फिल्म सत्याग्रह में भी साथ नज़र आ चुके हैं।
रणबीर के बारे में पूछने पर अर्जुन ने बताया "रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं। आपका काम करने का तरीका ही आपको एक्सीरियंस बनाता है, आपकी उम्र से आप एक्सपीरिसंयस्ड नहीं बनते। रणबीर बहुत स्मार्ट हैं वो अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत करते हैं। फिल्म में रॉय का किरादर निभा रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि वो रॉय में मर्द लग रहे हैं। इतनी परिपक्वता के साथ उन्होने रॉय का किरदार निभाया है कि उन्हें देखकर लोग हैरान हो जाएंगे।"
सत्याग्रह के बाद से लेकर अब तक रणबीर में क्या बदलाव देखने को मिले, इसपर अर्जुन ने बताया- "सत्याग्रह के बाद भी वो लगभग वैसे ही हैं जैसे वो पहले थे। अभी भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर खऱाब ही है हां इतना है कि वो अब पहले से ज्यादा गंभीर और शांत हो गये हैं। हम दोनों मिलकर काफी जोक्स जरुर मारते हैं लेकिन वो अब शांत ही रहते हैं। उनके अभिनय में ठहराव आ चुका है और वो अब पहले से ज्यादा बेहतर अभिनेता हो गये हैं।"
कुल मिलाकर अर्जुन ने रणबीर की काफी बढ़ चढ़कर तारीफ की है उनका मानान है कि जब तक आपका सह कलाकार बेहतर ना हो तो आपका अभिनय भी उतना बेहतरीन नहीं हो सकता। तो अब इंतजार करिये फिल्म की रिलीज का और ये जानने का कि क्या वाकई रणबीर फिल्म में मर्द लगे हैं, और अगर लगे हैं तो क्या है ये मर्द की परिभाषा।


Click it and Unblock the Notifications
