मैं शाहिद कपूर की कबीर सिंह क्यों देखूंगा, वो तो मेरी ही फिल्म है - आखिरकार बोले अर्जुन रेड्डी विजय
शाहिद कपूर ने कबीर सिंह को फिलहाल अपने करियर की बेस्ट बॉक्स ऑफिस फिल्म बना लिया है। ये फिल्म साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। इस फिल्म के हीरो थे विजय देवराकोंडा। हाल ही में एक इंटरव्यू में विजय से कबीर सिंह के बारे में पूछा गया तो विजय ने वो फिल्म देखने से साफ मना कर दिया। विजय का कहना था कि उन्होंने खुद ही वो फिल्म की है तो उसे देखने का क्या मतलब है।
गौरतलब है कि जैसे ही कबीर सिंह रिलीज़ हुई थी हर किसी का मानना था कि फिल्म फ्रेम टू फ्रेम, संदीप वांगा रेड्डी की ही फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। हालांकि जहां अर्जुन रेड्डी की तारीफें हुई थीं वहीं कबीर सिंह को ढेर सारी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है।

वैसे भी ये एक रीमेक फिल्म है जिसे अर्जुन रेड्डी की पूरी कॉपी बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की पूरी कहानी लोगों को पता है। और विजय की बात भी सही है कि जो फिल्म उनकी खुद की है वही फिल्म वो दोबारा क्यों देखना चाहेंगे।
खबरें थीं कि संदीप वांगा रेड्डी ने विजय को ये फिल्म देखने के लिए काफी मनाया लेकिन विजय फिल्म देखने के मूड में नहीं है। हालांकि उन्होंने कियारा आडवाणी की काफी तारीफ की थी और फिल्म रिलीज़ के समय शाहिद कपूर को शुभकामनाएं भी दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











