रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज से पहले ही शालिनी पांडे ने मचाया धमाल, जानें कैसे ?

By Filmibeat Desk

अभिनेत्री शालिनी पांडे जल्द ही जयेशभाई जोरदार में नज़र आएँगी जिसमें उनके अपोजिट सुपरस्टार रणवीर सिंह हैं। अर्जुन रेड्डी की अभिनेत्री रह चुकीं शालिनी की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चाएं काफी गर्म हैं और ऐसा लगता है कि बी-टाउन में अपनी लॉन्चिंग से पहले ही एंडोर्समेंट की दुनिया में वे सनसनी पैदा कर रही हैं।

शालिनी एक पैन इंडियन स्किन केयर ब्रांड के साथ जुड़ गई हैं, जिसका मानना है कि ये प्रतिभाशाली अभिनेत्री बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेगी।

shalini pandey

एक वरिष्ठ ब्रांड इक्विटी विशेषज्ञ ने बताया, "जब कोई एक्टर यश राज फिल्मस की मूवी के साथ डेब्यू करता है, तो उस पर तुरंत स्पॉटलाइट आ जाती है। वजह बहुत आसान है। आदित्य चोपड़ा ने ये दिखाया है कि उनका झुकाव बॉलीवुड से बाहर की बेहतरीन प्रतिभाओं को मौका देने की ओर है।

उन्होंने सिर्फ उनके टैलेंट की वजह से एक्टर्स को स्टार बनाया है और इंडस्ट्री में यह बात सबको पता है। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर को देखिए - उन्होंने और कुछ नहीं बल्कि अपनी स्किल्स के माध्यम से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। अब, शालिनी एक और इंडस्ट्री से बाहर की व्यक्ति है जिसे वाईआरएफ ने चुना है और सबकी निगाहें अब उन पर हैं।"

सूत्र कहते हैं, '' इंडस्ट्री का मानना है कि शालिनी पांडे में काफी टैलेंट है क्योंकि आदि ने जयेशभाई जोरदार के लिए उन्हें चुना है। उन्हें रणवीर सिंह जैसे पावरहाउस एक्टर के अपोजिट काम करने के लिए चुना गया है, जिसका अर्थ है कि आदि को गली बॉय स्टार के अपोजिट एक्टिगं करने की उनकी क्षमता पर भरोसा है। इस बात ने सबको न सिर्फ शालिनी के टैलेंट को लेकर आश्वस्त किया है बल्कि इसका असर अब आप एंडोर्समेंट स्पेस में भी देख रहे हैं। "

ब्रांड इक्विटी एक्सपर्ट मानते हैं कि स्किनकेयर ब्रांड अपने कैंपेन के लिए एक पैन इंडियन एक्टर लेना चाहता था। एक्सपर्ट कहते हैं "अर्जुन रेड्डी के साथ शालिनी को दक्षिण में बड़ी सफलता मिली है। जयेशभाई जोरदार के साथ वे पूरे हिंदी भाषी बाजारों में छा जाएंगी। इसलिए, ब्रांड के लिए उन्हें साइन करना दोनों तरफ से जीतने वाली स्थिति है।

जयेशभाई शालिनी की बॉलीवुड डेब्यू है और उसकी रिलीज़ से पहले ही वह इस शानदार एंडोर्समेंट को हासिल करने में सफल रही हैं। यह सिर्फ ब्रांड के उनके टैलेंट और अच्छे भविष्य पर भरोसे को दर्शाता है। इंडस्ट्री इस बात को लेकर आश्वस्त है कि जयेशभाई की रिलीज के बाद उनकी प्राइस(मूल्य) बढ़ जाएगी। इसलिए, ब्रांड के लिए ये एक अच्छी डील है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X