अर्जुन रेड्डी के स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासा- बचपन में मेरा रेप हुआ था, मुझे नहीं पता था
अर्जुन रेड्डी फिल्म से हाल ही में चर्चा बटोर चुके अभिनेता राहुल रामकृष्णा ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिससे उनके सभी फैंस काफी हैरान हैं। बता दें कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग इस खबर को जानकर काफी हैरान हैं। राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा किया है। उन्होंने कई सारे ट्टीट किए। जहां पर उन्होंने अपने साथ हुए इस हादसे का जिक्र किया है।
राहुल ने अपने ट्टीट में लिखा है कि यह बहुत तकलीफदेह है। बचपन में मेरा रेप हुआ था। मुझे नहीं पता था कि इस बारे में मैं और क्या कह सकता हूं। सिर्फ इसके कि इसके बाद में खुद को जानना चाहता हूं। राहुल ने खुद को साथ हुए इस पूरी घटना का अनुभव जाहिर करते हुए खुद की स्थिति का भी अहसास ट्टीट के जरिए करवाने की कोशिश की है।

उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे लगता है कि जिंदगी में काफी खालीपन होता है। मैं इस घटना को अपनी जिंदगी में एक ब्लैक होल की तरह मानता हूं। इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहता हूं। वह आगे लिखते हैं कि हां, यह बहुत दर्दनाक है। लेकिन यह इसमें शामिल दूसरे व्यक्ति के बारे में भी बताता है। यह आपको पीड़ित नहीं बनाता है।
आप एक दाग के साथ एक योद्धा बन जाते हैं। मैं अपने ऊपर थोपे गए क्राइम के साथ जी रहा हूं। इसमें मुझे कभी न्याय नहीं मिलेगा। बहरहाल, उनके इस ट्टीट के बाद राहुल के फैंस काफी हैरान हैं। वह अर्जुन रेड्डी से पहले ची ला साओ, भारत अने नेनू, शीशमहल जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications