..................... Arjun Rampal's girlfriend gave birth to a son, the actor shared the good news on social media - Hindi Filmibeat

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म, एक्टर ने चौथी बार पिता बनने पर साझा की खुशखबरी

Arjun Rampal

Arjun Rampal: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता अर्जुन रामपाल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है, इस खुशखबरी को खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर सबके साथ साझा किया है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने चार वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है। गैब्रिएला ने अप्रैल, 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए हर किसी को दंग कर दिया।

वहीं, अब ग्रैबिएला दूसरी बार मां बन गई हैं, साथ ही फिर से पिता बने अर्जुन रामपाल पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। इस बात की खुशी साझा करते हुए अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विनी-द-पूह के साथ 'हैलो वर्ल्ड' छपे तौलिए की तस्वीर साझा की है।

वहीं, एक्टर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'मुझे और मेरे परिवार को आज खूबसूरत बेटे का आशीर्वाद मिला है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलोवर्ल्ड 20.07.2023।'

एक्टर अर्जुन रामपाल का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस समेत सितारे भी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा है, 'बधाई हो दोस्त।' राहुल देव ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई डैडी और मम्मी।' निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लिखा, 'आखिरकार!! बधाई हो, नन्हे बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'

गौरतलब है कि, अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और इन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं। एक्स वाइफ से अर्जुन की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। वहीं, मेहर से तलाक के बाद से ही एक्टर, मॉडल गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार कंगना रनौत के साथ एक्शन फिल्म धाकड़ में देखा गया था हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जल्द ही वह अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म 'पेंटहाउस' में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म क्रैक में नजर आएंगे।

Read more about: arjun rampal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X