..................... रैंप पर बिटिया को जलवा बिखेरते देख चौड़ा हुआ अर्जुन रामपाल का सीना Arjun Rampal's chest widened after seeing daughter slaying on the ramp, posted Myra's video! - Hindi Filmibeat

रैंप पर बिटिया को जलवा बिखेरते देख चौड़ा हुआ अर्जुन रामपाल का सीना, पोस्ट कर दिया मायरा का वीडियो!

arjun rampal, myra rampal

अर्जुन रामपाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि वो कितने शानदार अभिनेता रहे हैँ। इसके अलावा वो कितने बेहतरीन मॉडल हैं ये भी किसी से छिपा नहीं है। हालांकि इस वक्त वो खुद की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी मायरा रामपाल की वजह से खबरों का हिस्सा हैं।

मायरा रामपाल इस वजह सबसे प्रतिभाशाली मॉडलों में से एक बनने की राह पर है। इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि अर्जुन रामपाल ने खुद ही साझा किया है। दरअसल इस वीडियो में मायरा रामपाल को रैंप वाक करते हुए देखा जा सकता है।

अर्जुन रामपाल काफी गौरव महसूस कर रहे हैं। मायरा का एक वीडियो साझा करते अभिनेता लिखते हैं "मेरी नन्ही @myra_rampal पर बहुत गर्व है, जो इस समय रनवे @fdciofficial #coutureweek पर इसे किल कर रही है।"

इसके बाद अर्जुन रामपाल को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैx। लोग उनको बधाई देते हुए उनकी बेटी की तारीफ कर रहे हैं। मायरा की बात करें तो इसके पहले भी उनको लेकर अर्जुन रामपाल ने पोस्ट किया था। मायरा ने मार्च 2023 में अपना रनवे डेब्यू किया जब उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया पर क्रिश्चियन डायर के लिए रैंप वॉक किया।

अर्जुन ने गर्व से इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी बेटी पूरी तरह से अपनी योग्यता के आधार पर ऑडिशन में सफल हुई। और युवा लड़की इंडिया कॉउचर वीक में रैंप पर चल रही है। मायरा अर्जुन और मेहर जेसिया की बेटी हैं और दोनों अपने समय के सुपर मॉडल रहे हैं।

अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में मायरा अपने पिता की तरह फिल्मों में आती हैं या नहीं? फिलहाल उनके वीडियो को लेकर चर्चा है। आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

Read more about: arjun rampal myra rampal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X