खुद को वर्सटाइल मानते है अर्जुन

जहां फिल्म 'ओम शांती ओम" में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई है। 'रॉक आन' में एक गायक बने है। वहीं 'द लास्ट लियर' में एक फिल्म निर्माता की भूमिका निभाई है।
और अब आने वाली फिल्म 'इ एम आई" में रायन नाम के एक डिस्क जॉकी की भूमिका में नज़र आनेवाले हैं जो ढेर सारा लोन लेने के बाद उसे लौटाने में असमर्थ हो जाता है।
इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म 'फॉक्स" एक मज़ेदार थ्रिलर है जिसे देखकर दशर्कों के हैरान होने की उम्मीद है। प्रकाश झा की 'राजनीति" है और ए बी सी एल कॉर्पोरेशन की फिल्म 'कुणाल" है।


Click it and Unblock the Notifications