अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार बने पिता- गर्लफ्रेंड गैब्रीला ने बेबी बॉय को दिया जन्म
अभिनेता और शानदार मॉडल अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल वो तीसरी बार पिता बने हैं और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रीला ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग उनको बधाई भी दे रहे हैं। जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इस खबर पर मोहर लगाते हुए पुष्टि की है। निधि दत्ता ने ट्विटर पर दोनो बधाई संदेश भेजा है और लिखा है..
आपके यहां ख़ुशियां की आहट के लिए बधाई अर्जुन रामपाल। इस ख़बर के बाद अर्जुन रामपाल और गैब्रीला को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। गैब्रिला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेबी को जन्म दिया है।

उन्हे 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। काफी समय से ये खबर आ रही थी कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड काफी जल्दी मां बनने वाली हैं।
अर्जुन रामपाल भी इस बात को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आते रहते थे। अर्जुन रामपाल और गैब्रीला एक दूसरे के साथ काफी समय से हैं।


Click it and Unblock the Notifications