..................... अर्जुन रामपाल को ड्रग केस में एनसीबी ने फिर भेजा समन | Arjun Rampal summoned by NCB again in drug probe, to appear on December 16 - Hindi Filmibeat

अर्जुन रामपाल को ड्रग केस में एनसीबी ने फिर भेजा समन- 16 दिसंबर को होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई भले ही अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन उसी केस से जुड़ा ड्रग मामले को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काफी तेजी से काम कर रही है। बता दें, ड्रग केस में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को दोबारा समन भेजा है। अर्जुन 16 दिसंबर को एनसीबी के सामने पेश होंगे और फिर पूछताछ होगी।

इससे पहले पिछले महीने अभिनेता के घर पर एनसीबी ने छापा मारा था.. और फिर 13 नवंबर को अर्जुन और उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला से पूछताछ हुई थी। इस दिन अर्जुन से करीब 7 घंटे की पूछताछ हुई थी। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स से हुई पूछताछ में अर्जुन का नाम फिर से आया है। जिसके बाद इन्हें समन भेजा गया।

Arjun Rampal

छापे के दौरान उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, अर्जुन से इसी सिलसिले में पूछताछ की जानी है।

19 अक्टूबर को गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस को लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उसके पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थीं। उससे मिले सुराग के आधार पर रामपाल के घर पर छापा मारा गया।

नवंबर में एनसीबी की पूछताछ पर अर्जुन रामपाल ने कहा था- "किसी भी निर्दोष की प्रतिष्ठा का कत्ल करना गलत है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना देना नही है। मगर इस केस को लेकर एनसीबी जो काम कर रही है वो सही है। एनसीबी को भी इस पर यकीन हो गया है कि मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है.."

बता दें, इधर एनसीबी ने गुजरात फॉरेंसिक टीम को 85 गैजेट्स और 25 ड्रग सैंपल भी भेजे हैं जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, और रिया चक्रवर्ती का मोबाइल फोन भी शामिल है। इनके अलावा आरोपी ड्रग्स पेडलर्स के गैजेट्स भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X