मधुर की हिरोईन में फिर बदलाव, कारण बने अर्जुन

अर्जुन ने फिल्म की निर्माता कंपनी यूटीवी और मधुर भंडारकर के साथ फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव लाने को कहा। यह आईडिया मधुर को पसंद आ गया है और वह अर्जुन के कहे अनुसार ही प्लान कर रहे हैं।
अर्जुन का इस बारे में कहना है कि हां मैंने मधुर को कुछ चेंजस लाने के लिए कहा था मुझे यह लगता है कि वो चेंजस फिल्म को इंट्रसटिंग बना देंगे।
अर्जुन का इस फिल्म के बारे में कहना है कि यदि इस फिल्म में कोई बदलाव नहीं लाये जाते तो भी मुझे इस फिल्म में काम करना ही था। इससे पहले भी मैने करीना के साथ वी आर फैमेली में काम किया है। लेकिन आज मैं केवल को एक्टर के रूप में काम नहीं करना चाहता।
मधुर की फिल्म हिरोईन एक एक्ट्रेस और एक एक्टर की कहानी है। ये रोल मेरे लिए काफी टफ है क्योंकि मैंने अब तक किसी भी फिल्म में एक्टर के तौर पर काम नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











