अर्जुन रामपाल की आंख पर लगी चोट..पोस्ट की तस्वीर
अर्जुन रामपाल की आंख पर चोट लग गई है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी बाईं आंख पर पट्टी बंधी हुई है।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की आंख में चोट लग गई है। अर्जुन ने अपने सोशल साइट अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर भी डाली है जिसमें उनकी बाईं आंख पर पट्टी बंधी हुई है। हालांकि ये चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, जल्द ही उनकी आंख ठीक भी हो जाएगी।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ''अब मुझे समझ आ रहा है कि एक आंख पर पट्टी बंधे हुए समुद्री डाकू दुनिया को कैसे देखते होंगे। चोट ज्यादा बड़ी नहीं है। जल्द ही ठीक हो जाएगी। ज्यादा चिंता की बात नहीं है।''
"मुझे सलमान जैसा दिखना है और अजय देवगन जैसा एक्शन करना है" - शाहरूख खान
बहराल, बात करें अर्जुन की फिल्म की तो हाल ही में वो कहानी 2 में नज़र आए थे। फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। वहीं अब अपनी अाने वाली नई फिल्म 'डैडी' की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications