"अक्षय की फिल्म थी...उसे सीक्वल भी करना चाहिए था...पर वो BUSY था"

अक्षय कुमार - अर्जुन रामपाल और परेश रावल की फिल्म आंखें ने लोगों को काफी इंटरटेन किया था और अब फिल्म के सीक्वल से अक्षय की गैरमौजूदगी पर अर्जुन रामपाल ने बात की है!

जब किसी फिल्म के सीक्वल से उसकी असली स्टारकास्ट हटा दी जाए तो सीक्वल का मज़ा किरकिरा हो जाता है। और इसलिए जितनी एक्साइटमेंट लोगों को अक्षय कुमार - अर्जुन रामपाल - परेश रावल स्टारर आंखें के सीक्वल के लिए थी, उतनी अब नहीं दिख रही है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि हम चाहते थे कि अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा हो पर वो अपनी फिल्मों के साथ काफी बिज़ी है। इसलिए पहली फिल्म से सिर्फ मैं और अमिताभ बच्चन, इस सीक्वल का हिस्सा हैं।

akshay-kumar-s-absence-from-aankhein-2

हालांकि गपशप गली में खबर थी कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने काफी महंगी फीस डिमांड की थी जो बजट से बाहर थी और इसलिए, उन्हें सीक्वल से अलग ही रखा गया। फिल्म की शूटिंग जल्द ही साउथ अफ्रीका में होने वाली है।
[17 साल बाद...सुपरहिट सीक्वल से एंट्री करेंगे ये #SuperstarSon]

गौरतलब है कि आंखें के पहले पार्ट ने लोगों का दिल जीता था औऱ अमिताभ बच्चन का निगेटिव शेड लोगों को काफी पसंद भी आया था। फिल्म तीन अंधों की कहानी थी जो अमिताभ बच्चन के कहने पर एक बैंक लूटते हैं। और उन्हें इसे लूटने की ट्रेनिंग देती हैं सुष्मिता सेन।
["मुझे ये फिल्म नहीं करनी थी...अब ये केवल सलमान का सीक्वल है"]

इस बार फिल्म में तीन अंधों की भूमिकी में अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर और अरशद वारसी दिखेंगे। वहीं अमिताभ बच्चन भी मुख्य स्टारकास्ट का हिस्सा होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X