अर्जुन रामपाल के लौटे दिन

प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में अहम हिस्सा निभाने के बाद अर्जुन की लोकप्रियता और बढ़ी और अब वे अपनी कामयाबी से खुश हैं। लेकिन इसके बावजूद वे अपने पुराने वक्त की परेशानियों को नहीं भूलते। जब उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं। काम नहीं मिल रहा था। उन्हें कितने लोगों ने न कहा था। गौरतलब है कि वे शाहरुख के साथ रावन और डॉन टू दोनों में ही नजर आनेवाले हैं। अर्जुन इसके साथ ही जल्द ही अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह के साथ सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बननेवाली फिल्म में नजर आयें गे।
यह फिल्म वर्कप्लेस पर होनेवाले शोषण पर आधारित है। इसके अलावा युध्द की पृष्ठभूमि पर बननेवाली एक फिल्म में भी वह नजर आयेंगे। डेविड धवन के साथ भी वह रासकल्स में नजर आनेवाले हैं। डेविड का मानना है कि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल दर्शकों के सामने अलग अंदाज मे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











