..................... Arjun Rampal says working for Satyagraha is like working at home - Hindi Filmibeat

सत्याग्रह के लिए अर्जुन ने काफी मेहनत की!

सत्याग्रह फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल ने काफी मेहनत की है ऐसा मानना है खुद अर्जुन रामपाल का। अर्जुन रामपाल की फिल्म सत्याग्रह 30 अगस्त को सिनेमाहॉल में रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन रामपाल के किरदार का नाम है अर्जुन राजवंश जो कि एक बहुत ही सिंपल सा और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान है। इस किरदार के लिए अर्जुन रामपाल को काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि ये किरदार काफी सिंपल होने के बावजूद काफी सारी बारीकियां भी रखता है। इस किरदार को लेकर अर्जुन रामपाल इतने ज्यादा सीरियस इसलिए थे क्योंकि उन्होंने इससे पहले किसी भी फिल्म में इस तरह का किरदार नहीं निभाया था। सत्याग्रह फिल्म में अर्जुन रामपाल ने जो किरदार निभाया है वो काफी अलग और चैलेंजिंग था।

सत्याग्रह फिल्म को लेकर अर्जुन रामपाल काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि सत्याग्रह में काम करना बिल्कुल वैसे ही है जैसे कि अपने घर वापस आना। अर्जुन रामपाल ने कहा कि उन्हें सत्याग्रह का ऑफर प्रकाश झा ने तभी दिया था जब वो लोग चक्रव्यूह की शूटिंग कर रहे थे। अर्जुन रामपाल ने ये भी कहा कि सत्याग्रह फिल्म में जितने भी लोग हैं उनके साथ वो पहले भी काम कर चुके हैं तो उन्हें इस बात को लेकर कुछ मुश्किल नहीं हुई सभी के साथ उनकी बेहतरीन ट्यूनिंग है। इसके अलावा जब वो लोग पूरे 60 दिनो तक भोपाल में शूंटिग कर रहे थे तब भी सभी के साथ उन्होंने काफी मजे किये।

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने फिल्म राजनीती में भी एक राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया था जो कि काफी बड़े राजनीतिज्ञ परिवार का बेटा था और जिसके हाथों में ही शासन की पूरी जिम्मेदारी आने वाली थी। लेकिन फिल्म सत्याग्रह में अर्जुन का किरदार इससे काफी अलग है। इस फिल्म में भी अर्जुन कपूर का किरदार जमीं से जुड़ा हुआ और काफी सिंपल है। इस किरदार के बारे में बताते हुए अर्जन ने कहा कि उन्होंने खुद में काफी बदलाव भी किये हैं ताकि वो इस किरदार में खुद को ढ़ाल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X