शाहरूख-अर्जुन नहीं सलमान-अर्जुन बोलिये
शाहरूख खान के कभी बेहद करीब मित्र माने जाने वाले अर्जुन कपूर आज कल उनके दुश्मन के खेमे यानी सलमान मियां के साथ देखे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन सलमान के पॉपुलर शो बिग बॉस में अपनी आने वाली फिल्म इंकार के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं लेकिन फिल्मी पंडितों का कहना है कि सलमान जानबूझकर अर्जुन की फिल्म का प्रमोशन अपने शो में करवा रहे हैं क्योंकि ऐसा करने से वो शाहरूख खान को नीचा दिखाना चाह रहे हैं।
मालूम हो कि अर्जुन रामपाल इसी हफ्ते बिग बॉस 6 के शो में इंकार के लिए नजर आने वाले हैं। सुधीर मिश्रा की फिल्म इंकार एक देह शोषण पर आधारित कहानी है। जिसमें एक बॉस अपनी सहकर्मी का फायदा उठाता है। फिल्म में उनकी हिरोईन चित्रांगदा सिंह है। फिल्म काफी हॉट है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म में करीब 206 बार सेक्स शब्द का प्रयोग किया गया है।
लेकिन फिल्मी पंडितों की बातों का खंडन करते हुए सलमान ने कहा है कि मैं गुटबाजी नहीं करता हूं। अर्जुन से पहले भी कई सितारे अपने प्रमोशन के लिए शो में आ चुके हैं। इसलिए अर्जुन के आने पर भी इतना शोर क्यो? लेकिन सलमान मियां सबको पता है कि आपकी मर्जी के बिना तो कोई शो में आता नहीं है और सबको पता है कि आपने अर्जुन को एंट्री क्यों दी इसलिए लोग बातें कर रहे हैं तो इसमें बुरा क्यों मान रहे हैं आप? सभी को पता है कि किंग खान को नीचा दिखाने का कोई मौका आप नहीं छोड़ते हैं सबको पता है कि इन दिनों अर्जुन और शाहरूख के बीच में कोल्ड वार चल रही है। अर्जुन रामपाल शाहरूख खान सलमान खान कलर्स बिग बॉस इंकार टीवी arjun rampal shahrukh khan salman khan colors tv bigg boss inkaar


Click it and Unblock the Notifications
