अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी ने भेजा समन, अभिनेता के घर में मिलीं थीं प्रतिबंधित दवाएं
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस करह से ड्रग एंगल निकलकर सामने आया था उसने कई सितारो को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद से लगातार पूछताछ का सिलसिला जारी है। कुछ समय पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने पूछताछ की थी। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हिलाकर रख देगी। खबर है कि इस मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन का नाम भी सामने आ रहा है।
पता ये भी चला है कि नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने उनकी बहन को समन भी जारी कर दिया है। इसके बाद 6 जनवरी को 11 बजे एनसीबी के मुंबई दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचने वाली हैं।

बता दें कि अभिनेता अर्जुन रामपाल के अलावा एनसीबी ने शक की सुई उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की तरफ भी मोड़ी थी। अर्जुन रामपाल की बहन का नाम तब सामने आया था जब छापे के दौरान अभिनेता के घर से प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं।

बहन की दवाएं
इसके बाद अभिनेता ने कहा था कि ये दवाएं उनकी नहीं बल्कि उनक बहन की हैं। इसके बाद ही मामला काफी चर्चा में रहा था।

फर्जी बताया था
हालांकि एनसीबी ने इसको पूरी तरह से फर्जी बताया था और दवा की पर्ची को लेकर शक जाहिर किया था।

लिप्त पाए गए थे
अभिनेता अर्जुन रामपाल के अलावा कई ऐसे सितारे भी हैं जो कि इस मामले में लिप्त पाए गए थे और उनसे पूछताछ की गई थी।

दीपिका पादुकोण
इस मामले इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम सामने आया था और उनको पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

एनसीबी की पूछताछ
अब देखना ये है कि एनसीबी की पूछताछ के दौरान अर्जुन रामपाल की बहन क्या नया खुलासा करती हैं और अपनी बात कहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











