देखें रॉ वन के असली रावण अर्जुन रामपाल को

लगभग एक मिनट के इस ट्रेलर में अर्जुन सचमुच आज के जमाने का रावण ही लग रहे हैं। यह शाहरूख की सोची समझी प्लानिंग ही है, पहले इन्होंने अपनी इस फिल्म के जरिए इस फिल्म के हिरो जी वन और करीना के लुक और गानों को भुनवाया। साथ ही लोगों को सोचने पर मजबुर कर दिया कि जब फिल्म का हिरों इतना पावर फुल दिख रहा है तो इस फिल्म का विलेन कितना दमदार होगा।
फिल्म का ट्रेलर में अर्जुन बाल्ड लुक में नजर आते है साथ ही एक डयलॉग भी सुनाई देता है कि तुम हर साल रॉ वन को इसलिए जलाते हो... तुम जानते हो वो कभी नहीं मरता... खैर इस प्रोमों के साथ अब उन लोगों का मुंह भी बंद हो गया है जो यह कह रहे थे शाहरूख अर्जुन के लुक को दिखाना ही नहीं चाहते। यही तो शाहरूख के फिल्म प्रमोशन की असली प्लानिंग है।


Click it and Unblock the Notifications











