Just In: अर्जुन रामपाल की मां का निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक
अर्जुन रामपाल की मां का आज सुबह निधन हो गया। ग्वेन रामपाल काफी समय से कैंसर से अपनी जंग लड़ रही थी। कुछ समय पहले एक पोस्ट के माध्यम से अर्जुन ने कहा था कि उनकी मां अब बिल्कुल ठीक हैं और कैंसर से अपनी लड़ाई जीत चुकी हैं। रविवार की शाम को उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया।
अर्जुन के पलटन को स्टार हर्षवर्धन राणे, दोस्त किम शर्मा, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, बेटियां और एक्स वाइफ इस मौके पर मौजूद रहीं। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दे और अर्जुन को इस कठिन समय से लड़ने की हिम्मत दे।

इस मौके पर अर्जुन के सभी करीबी और रिश्तेदार उन्हें ढांढ़स बंधाने के लिए मौजूद थे। अर्जुन के रॉक ऑन डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव भी ये खबर सुनते ही तुरंत मौके पर पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications