'मेरे हिप्स काफी बड़े हैं और मेरी टांगे काफी मोटी हैं' बॉडी शेमिंग पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ़्रेंड गैब्रिएला
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ़्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अक्सर सुर्खियों में रहती है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अपने फ़ैशन स्टेटस और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर काफ़ी ट्रेंड में रहती हैं। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक बार फिर सुर्खियों में है।
इस बार वे इंस्टाग्राम पर फ़ैन्स के पूछे सवाल के जवाब के चलते चर्चा में आ गई हैं। इंस्टाग्राम में आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फ़ैन ने उनसे पूछा कि क्या आपको कभी बॉडी कॉन्फिडेंस या इमेज को लेकर स्ट्रगल करना पड़ा। इसके जवाब में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने कहा कि कैरियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने इस सवाल के जवाब में लिखा, 'फैशन इंडस्ट्री पहले आज की जितनी डायवर्स नहीं हुआ करती थी। अक्सर मुझसे कहा जाता था कि मैं लंबी नहीं हूं, मेरे हिप्स काफी बड़े हैं और मेरी टांगे काफी मोटी हैं।' इसके साथ गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने इंस्टाग्राम पर कुछ और भी सवाल पूछे गए जिनका गैब्रिएला ने जवाब भी दिए।
एक ऐसे ही फ़ैन ने गैब्रिएला से उनकी चमकती स्किन का सीक्रेट पूछा तो गैब्रिएला ने बताया कि उनकी चमकती स्किन का सीक्रेट शराब से दूरी, भरपूर नींद और डेली एक्सरसाइज़ है। इसके साथ ही गैब्रिएला का यह भी कहना था कि प्रेगनेंसी के चलते उन्हें फ़िलहाल स्किन पिग्मेंटेशन का सामना करना पड़ रहा है।

वेट लॉस टिप
एक फ़ैन ने वेट लॉस टिप माँगते हुए गैब्रिएला से पूछा कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि प्रेग्नेंसी के बाद गैब्रिएला ने सिर्फ़ 12 दिनों में अपना वजन घटा लिया था।

गैब्रिएला का जवाब
इस सवाल का जवाब देते हुए गैब्रिएला का कहना था कि नहीं ऐसा नहीं है। प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें पुराने जैसे फीगर के लिए दो साल का वक़्त लगा है। उन्होंने 12 दिनों में वजन नहीं घटाया है।

अपने बेटे के लिए पागल हैं
गैब्रिएला के आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फ़ैन ने उनसे कहा कि वे उनके बेटे को गोद लेना चाहता है। इसके जवाब में अर्जुन रामपाल की गर्लफ़्रेंड गैब्रिएला का कहना था नहीं वे अपने बेटे के लिए पागल हैं।

अर्जुन और गैब्रिएला
बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला पिछले काफी कुछ साल से लिव इन में साथ रहते हैं। उनका एक बेटा भी है। अर्जुन और गैब्रिएला का यह बेटा साल 2019 में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











