पिता बनने जा रहे हैं अर्जुन रामपाल, प्रेगनेंट हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, तस्वीर हुई वायरल

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया के तलाक को लगभग एक साल होने जा रहा है। और अब अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर जाने की सूचना फैन्स को दे दी है। दरअसल, अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला के बच्चे के पिता बनने वाले हैं और उनके प्रेगनेंट होने की घोषणा, खुद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की।

अर्जुन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक बार फिर से नई शुरूआत करने के लिए मैं बहुत खुश हूं। बेबी, इस बेबी के लिए बहुत शुक्रिया। अर्जुन और गैब्रिएला की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तेज़ी से शेयर हो रही है और फैन्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

arjun-rampal-s-girlfriend-gabriella-demetriades-pregnant-pictures-go-viral

गौरतलब है कि 5 साल पहले, जब ऋतिक रोशन ने सुज़ैन से अचानक तलाक लिया तो उसका कारण अर्जुन रामपाल और सुज़ैन की करीबी बताई गई थी। और इसके बाद से अर्जुन और मेहर की शादी में अनबन की अटकलें थीं।

मेहर और अर्जुन ने अपने अलग होने की घोषणा करते हुए कहा था -20 साल के खूबसूरत सफर के बाद हमने अलग रास्ते चुनने का फैसला कर लिया है। हम हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे, जैसे कि आज तक हमने एक दूसरे का साथ दिया है।

हम बहुत ही निजी लोग हैं इसलिए ये बयान देना थोड़ा अजीब लग रहा है। लेकिन हमारी ज़िंदगी फिलहाल ऐसे मोड़ पर है जहां, सच को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X