अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बिना शादी दो बार हुई प्रेग्रेंट, लोगों ने किया ट्रोल, अब मिला करारा जवाब

Gabriella Demetriades

Gabriella Demetriades got pregnant: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी दी है। वह अर्जुन रामपाल के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने हाल ही में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर गर्भवती होने की जानकारी दी, उन्होंने जैसे ही जानकारी साझा की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया इसके बाद गैब्रिएला ने करारा जवाब देते हुए अपनी बात रखी।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स-

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को 2019 में एक बेटा हुआ था। उन्होंने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा है। गैब्रिएला डिमेट्रेड्स मॉडल और एक्ट्रेस है। अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हमेशा ही अपनी खुबसूरत तस्वीरों के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर गैब्रिएला ने फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- "अभी क्या फोटो शेयर करें।" तस्वीरों में गैब्रिएला काफी खूबसूरत लग रही है। वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई है।

उन्होंने बेज प्रिंटेड कॉटन शर्ट और पैंट पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहन रखी है। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं और गॉगल लगा रखा है। दूसरी तस्वीर में एक बाथरूम सेल्फी ली गई है। इसमें उनका बेटा और खाने की चीजें नजर आ रही है।

प्रेग्रेंसी को लेकर ट्रोल हुई गैब्रिएला-

एक यूजर ने गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को बिना शादी किए गर्भवती होने पर ट्रोल किया है। उसने लिखा है, "आप शादी कब करोगे। आप भारत में रहती हैं, जहां पैदा हुई है वहां नहीं। आप लोग युवाओं की मानसिकता को खराब कर रही हैं।" इस पर उन्होंने लिखा है, "जी हां, यहां खूबसूरत आत्मा को जन्म देने से मेंटालिटी खराब होती है ,ना की छोटी-छोटी बातें करने वालों से।" कई लोगों ने उनके पक्ष में उत्तर लिखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X