अर्जुन रामपाल की बेटी महिका का शानदार बॉलीवुड Debut- कर दिया धमाकेदार ऐलान
इस समय एक के बाद एक धमाकेदार डेब्यू की खबरें आ रही हैं और कुछ समय पहले ही सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने सुपरहिट शुरुआत की है। अब चर्चा हो रही है कि अर्जुन रामपाल की बेटी महिका रामपाल काफी जल्दी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने एक साक्षात्कार के दौरान दी है। उनका कहना था कि उनकी बेटी महिका हमेशा से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थी..
जिसको लेकर वो काफी समय से तैयारी कर रही थी और अब बिल्कुल तैयार हो चुकी है। अर्जुन रामपाल ने इस बारे में किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया कि वो किस फिल्म से और कब हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल ने इसके अलावा बॉलीवुड में मीटू अभियान के लिए भी खुलकर बोला है और इसका समर्थन करते हुए सही ठहराया है। बता दें कि इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए की थी।
गौरतलब है कि अर्जुन ने अपनी बेटी को लेकर कहा कि ये काफी अच्छी बात है और सभी को एक साफ सुथरे माहौल में काम करने का अधिकार है। आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो अपना डेब्यू करने वाले हैं और जिन्होने हाल ही में डेब्यू किया है।


Click it and Unblock the Notifications