8 मई को है अर्जुन रामपाल के डैडी डॉन अरूण गावली की बेटी की शादी
मशहूर डॉन अरूण गावली की बेटी योगिता शुक्रवार, 8 मई को मराठी एक्टर अक्षय वाघमारे के साथ लॉकडाउन के बीच ही साथ फेरे लेने वाली है। शादी की सारी रस्में, डगाड़ी चॉल से होंगी। सारी रस्में बिल्कुल निजी होंगी।
डॉन के परिवार ने अगरीपाड़ा पुलिस को इस शादी के फंक्शन के बारे में बता दिया है। दोनों परिवारों से केवल 3 - 4 मेहमानों के होने की अनुमति दी गई है।

दोनों ही परिवारों ने पुलिस से वादा किया है कि वो लॉकडाउन के सारे नियमों का पालन करेंगे। इससे पहले ये शादी 29 मार्च को होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











