#JustIN: इतनी मुश्किल से बचा था टाईगर क्लैश...अब दोबारा धमाकेदार टक्कर
कहते हैँ ना कि किस्मत जो लिखा हो, वो होकऱ ही रहता है। टाईगर श्रॉफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पहले उऩकी मुन्ना माईकल, स्पाईडरमैन के साथ क्लैश हो ऱही थी। फिर उन्होंने फिल्म की तारीख बदल दी। और अब एक बार फिर से फिल्म क्लैश हो रही है।
टाईगर श्रॉफ की मुन्ना माइकल 21 जुलाई को अर्जुन रामपाल की अरूण गावली बायोपिक डैडी के साथ क्लैश हो रही है। फिल्म का ट्रेलर अच्छा लग रहा है औऱ अर्जुन रामपाल कई लुक में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में फरहान अख्तर दाउद इब्राहिम की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं टाईगर श्रॉफ की मुन्ना माईकल विशुद्ध डांस - एक्शन फिल्म है। अब देखना है कि इस क्लैश में जीत किसकी होती है और हार किसकी।
टाईगर श्रॉफ जब बॉलीवुड में आए तो सबको लगा कि एक और बॉलीवुड स्टार किड बिना किसी टैलेंट के बॉलीवुड का इस्तेमाल करने आ गया। खासतौर से इसलिए कि टाईगर की पहली फिल्म के लिए जैकी श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो की ट्यून का इस्तेमाल किया गया।
ये साफ हो गया कि टाईगर अपने पापा जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन आते ही स्टार बनने के बाद भी टाईगर श्रॉफ को अब तक स्टारडम नहीं मिला है।
या यूं कहिए कि वो जितना भी स्टार बने हैं, अपनी खुद की मेहनत से बने हैं। और इसलिए टाईगर श्रॉफ के फैन्स जितने ईमानदार है, उतना ही टाईगर पर लोग जान भी छिड़कते हैं। क्योंकि वो स्टार किड होने के बावजूद, स्टार अपने दम पर बने।
टाईगर श्रॉफ ने अपने छोटे से करियर में स्टारडम की सीढ़ी कितनी तेज़ी से चढ़ी है ये आप खुद देखिए -


Click it and Unblock the Notifications











